सिय्योन में हमारे सदस्य सचमुच बहुत आनंदित दिखाई देते हैं। इस संसार में जीवन बिताते हुए हर किसी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, फिर भी हम आनंदित रहते हैं और अपनी कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करते हैं, क्योंकि हमें आनंद से भरपूर स्वर्ग के राज्य में जाने की आशा है। जब हमारे सामने उज्ज्वल भविष्य और आशा होती है, तो जीवन आनंदमय हो जाता है और हम शक्ति से भर जाते हैं।
जब हम समाचार देखते हैं, तो हम दुनिया भर में युद्ध, भूकंप, विभिन्न जलवायु संबंधी आपदाएं और अनगिनत दुर्घटनाएं एवं विपत्तियां घटित होते हुए देखते हैं। ऐसा लगता है कि भविष्य के लिए उम्मीद देने वाली बातों से कहीं ज्यादा ऐसी घटनाएं हो रही हैं जो हमें निराश करती हैं।
जब मैं उन लोगों को देखती हूं जो असहाय होकर आपदाओं के शिकार हो जाते हैं, तो मेरा मन दुखी हो जाता है। मैं अक्सर सोचती हूं, “एकमात्र मार्ग यही है कि हम परिश्रमपूर्वक नई वाचा का प्रचार करें और उन्हें स्वर्ग के राज्य की ओर ले जाएं, जहां फिर कभी युद्ध नहीं होगा और केवल आनंद ही आनंद होगा,” और “यदि उस सुरक्षित शरणस्थान, सिय्योन में उनकी अगुवाई करें, जहां वे स्वर्ग की आशा रख सकते हैं, तो वे दुःखों के बीच भी कितने आनंदित हो सकते हैं!” पिता आन सांग होंग ने कहा कि विपत्तियों के युग में हमें फसह की आवश्यकता है। क्या हम फसह मनाने के द्वारा विपत्तियों से सुरक्षित नहीं रहते, स्वर्ग में प्रवेश करने योग्य नहीं बनते, और अनंत जीवन की आशीष प्राप्त नहीं करते? बाइबल यह भी बताती है कि जब विपत्तियों का युग आए, तो हमें बिना देर किए जोर से तुरही फूंकनी चाहिए, और लोगों को सिय्योन में आने के लिए पुकारना चाहिए(यिर्म 4:5-6)। हमें उन लोगों को, जिनके पास कोई आशा नहीं है, स्वर्ग की ओर आगे बढ़ने की शक्ति देनी चाहिए। पिता अपने पहले और दूसरे आगमन दोनों में फसह के द्वारा हमें अनंत जीवन देने के लिए इस पृथ्वी पर आए। उन्होंने पहले हमें सत्य जानने दिया और कहा, “मैं ने तुम्हें नमूना दिखाया है कि जैसा मैं ने तुम्हारे साथ किया है, तुम भी वैसा ही किया करो”(यूह 13:15)। इसलिए हमें भी बिना देर किए सुसमाचार का परिश्रमपूर्वक प्रचार करना चाहिए।
इस युग में, जब भविष्यवाणी की गई विपत्तियां पृथ्वी पर आ रही हैं, यदि पिता आन सांग होंग न आए होते, तो हम भी अपनी आत्माओं का उद्धार प्राप्त किए बिना विपत्तियों में नष्ट हो गए होते। पिता ने हमें आनंद से भर दिया है, इसलिए आइए हम मर रही आत्माओं की अगुवाई पश्चाताप की ओर करके पिता को आनंदित करें। आइए हम पिता परमेश्वर आन सांग होंग के प्रति धन्यवाद के गीत गाते हुए स्वर्ग की ओर बढ़ें, जो हमें बचाने के लिए आए, हमारे लिए कष्ट सहा और हमें नरक से बचाया। लोगों ने परमेश्वर की वाचा को तोड़ दिया है, इसलिए संसार मुरझा रहा है और पृथ्वी उजाड़ होती जा रही है(यश 24:1-5, 13)। परमेश्वर इस पृथ्वी पर आए और सनातन वाचा, अर्थात् नई वाचा का फसह मनाने में लोगों की अगुवाई करके उन्हें बचाने के लिए स्वयं को बलिदान कर दिया। चूंकि उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग उनके वचन को अस्वीकार करके अपने ही विचारों के अनुसार चलते हैं, वे उसके परिणामस्वरूप विपत्ति का सामना करेंगे, मेरा मानना है कि लोगों को परिश्रमपूर्वक नई वाचा का पालन करने में सहायता करना सच्चे प्रेम का कार्य है(सपन 1:2-6, 14-18)।
परमेश्वर ने अनेक भविष्यद्वक्ताओं के माध्यम से पृथ्वी पर आने वाली बड़ी विपत्तियों के विषय में पहले से भविष्यवाणी की(2पत 3:6-7; यहेज 7:2-7, 20)। जब विपत्तियां निकट आएं, तो हमें उन लोगों को चेतावनी देनी चाहिए जो उनसे अनजान हैं और उन्हें बताना चाहिए कि वे कहां शरण ले सकते हैं। चाहे किसी के निकट हजार और उसके दाहिनी ओर दस हजार लोग गिर पड़ें, फिर भी जो लोग सिय्योन लौटकर फसह मनाते हैं, उनके निकट कोई विपत्ति नहीं आ सकती(भज 91:7-9; सपन 2:1-3; 1थिस 5:1-6)। आइए हम इस अनमोल सत्य का परिश्रमपूर्वक प्रचार करें और सभी लोगों को सुरक्षित शरणस्थान सिय्योन में आने और स्वर्ग की आशा के साथ जीवन जीने का निमंत्रण दें। फसह का प्रेम ही वह एकमात्र प्रेम है, जो लोगों को विपत्तियों से बचा सकता है और उन्हें स्वर्ग के राज्य में ले जा सकता है, जहां वे अनंत जीवन की आशीष प्राप्त करेंगे।
स्वर्ग का राज्य निश्चय ही हमारे निकट आ रहा है। आज हम कल की तुलना में सुंदर स्वर्ग के राज्य के अधिक निकट हैं, और कल हम उससे भी अधिक निकट होंगे। हम सचमुच धन्य और आनंदित संतान हैं। बाइबल की इस भविष्यवाणी के अनुसार, “सिय्योन को प्रसव-पीड़ा उठी ही थी कि उससे सन्तान उत्पन्न हो गए”(यश 66:7-8), पिता सुसमाचार के कार्य को तेजी से पूरा कर रहे हैं। इसलिए, यदि हम ईमानदारी से परमेश्वर के वचन का पालन करें, तो सब कुछ भली-भांति होगा। जैसा कि लिखा है, “सब बातों का अन्त तुरन्त होनेवाला है; इसलिये संयमी होकर प्रार्थना के लिये सचेत रहो। सब में श्रेष्ठ बात यह है कि एक दूसरे से अधिक प्रेम रखो, क्योंकि प्रेम अनेक पापों को ढांप देता है”(1पत 4:7-8)। आइए हम लालच न करें, बल्कि खुशी से अच्छी वस्तुएं अपने भाइयों और बहनों को दें। तब वे सभी आशीषें हमारे पास लौट आएंगी। कभी न मुरझाने वाला महिमा का मुकुट ही वह आशीष है, जो परमेश्वर हमें देंगे(1पत 5:2-4)। हम उद्धार, अनंत जीवन की आशीष और यहां तक कि मुकुट भी प्राप्त करते हैं। हम कितने धन्य और आनंदित हैं! आइए हम स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने के लिए पूरे मन से प्रार्थना करें और पिता आन सांग होंग को हमेशा धन्यवाद दें, जिन्होंने हमें वहां ले जाने के लिए स्वयं को बलिदान कर दिया।