क्या बाइबल में माता परमेश्वर हैं?

14310Views
Contents

बाइबल गवाही देती है कि स्वर्ग में केवल आत्माओं के पिता नहीं, बल्कि आत्माओं की माता भी हैं(मत 6:9; गल 4:26)। दूसरे शब्दों में, माता परमेश्वर मौजूद हैं। यह तथ्य उत्पत्ति की पुस्तक में स्पष्ट रूप से दिखाया गया है जिसे मूसा ने लिखा था। जब परमेश्वर ने मानवजाति की सृष्टि की, तो उन्होंने नर और नारी को परमेश्वर के स्वरूप और समानता में बनाया जिन्होंने स्वयं को “हम” कहा(उत 1:26-27)। दूसरे शब्दों में, नर स्वरूप के पिता परमेश्वर और नारी स्वरूप की माता परमेश्वर ने मानवजाति की सृष्टि की है। इस प्रकार, बाइबल गवाही देती है कि केवल पिता परमेश्वर ही नहीं, बल्कि माता परमेश्वर भी हैं।