एलोहीम का क्या मतलब है?

742Views
Contents

एलोहीम इब्रानी भाषा में एक बहुवचन संज्ञा है, जिसका अर्थ है एक से ज्यादा परमेश्वर। यह पिता परमेश्वर और माता परमेश्वर को दर्शाता है। इब्रानी भाषा में लिखे गए पुराने नियम के मूल पाठ में, परमेश्वर का वर्णन ज्यादातर एलोहीम के रूप में किया गया है। एल और एलोहा जैसे एकवचन संज्ञाओं के बजाय, जिनका अर्थ परमेश्वर या ईश्वर है, एलोहीम, जो एलोहा का बहुवचन रूप है, लगभग 2,500 बार प्रयोग किया गया है। इसका मतलब है कि परमेश्वर केवल पिता परमेश्वर के रूप में मौजूद नहीं हैं। इसलिए परमेश्वर ने कभी-कभी खुद को “हम” कहकर संदर्भित किया है(उत 1:26)।